बैरगनियां: डीआरएम ने बैरगनिया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया, यात्री सुविधाओं का लिया जायजा
बैरगनिया। रेलवे के डीआरएम ने बैरगनिया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर एवं यात्री सुविधाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान तत्काल टिकट में दलाली का मुद्दा भी उठा। इस पर डीआरएम ने गंभीरता दिखाते हुए लोगों से अपील की यदि कोई दलाल आता है तो उसका साक्ष्य उपलब्ध करवाई जाएगी।