प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मधुबनी के बाबा कपिलेश्वर स्थान मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस दौरान मधुबनी सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हरिभूषण ठाकुर बचौल सहित पार्टी के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम के अंतर्गत हवन, आरती और प्रसाद वितरण भी किया गया।
#Madhubani #NarendraModi #Modi12Years #BJP #BiharNews #MadhubaniNews #KapileshwarSthan #Temple #Politics #DENNewsMadhubani #IndiaNews
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Bihar News ] [ Narendra Modi ] [ Modi 12 Years ] [ Ashok Kumar Yadav ] [ Kapileshwar Sthan ] [ BJP Madhubani ] [ Political News ] [ India News ] [ Latest Bihar News ]