पुलिस लाइन में धूमधाम से मना जन्माष्टमी पर्व, विधायक अंकुर राज तिवारी ने की शिरकत
संतकबीरनगर। रिजर्व पुलिस लाइन संतकबीरनगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी पहुंचे और भगवान श्रीकृष्ण के पूजन-अर्चन में शामिल हुए। इस दौरान जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी प्रियम राजशेखर पांडेय समेत पुलिस विभाग के तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
जन्माष्टमी को लेकर पुलिस लाइन परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के साथ उनके परिवारों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। भक्ति गीतों और धार्मिक कार्यक्रमों से पूरा परिसर कृष्णमय नजर आया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाने का संदेश दिया।
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Sep 5, 2026