पटियाली: पटियाली बीआरसी में मेडिकल एसेसमेंट कैंप आयोजित, 27 बच्चों का हुआ रजिस्ट्रेशन, 16 के बने दिव्यांग प्रमाणपत्र
पटियाली। पीएम श्री योजना के तहत गुरुवार को पटियाली बीआरसी सभागार में मेडिकल एसेसमेंट कैंप लगा। इसमें 27 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य एवं दिव्यांगता परीक्षण किया गया। जांच के बाद 16 बच्चों के दिव्यांग प्रमाणपत्र तैयार कराए गए, बाकी को को जिला अस्पताल भेजा गया। डॉ. कृष्ण अवतार ने बताया कि पात्र बच्चों को उपचार, सहायक उपकरण और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।