खरखौदा: खरखौदा खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में सीईओ सुशील कुमार ने सरपंचों व अधिकारियों की ली बैठक
खरखौदा खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में बुधवार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार ने स्थानीय अधिकारियों के साथ ही खंड के सरपंचों व ग्राम सचिवों की बैठक ली। इस दौरान सरपंचों ने गांवों के विकास कार्यों के लिए ग्रांट मांगी, जिस पर सीईओ सुशील कुमार ने कहा कि गांवों के विकास कार्य के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है, लेकिन पहले के कार्य पूरे नहीं हुए हैं।