खरखौदा: खरखौदा के वार्ड 15 स्थित एस सी चौपाल में जनसंवाद कार्यक्रम हुआ आयोजित
विकसित भारत संकल्प यात्रा गुरूवार को खरखौदा शहर के वार्ड नंबर-15 स्थित एससी चौपाल व दोपहर बाद खरखौदा में पुराने रोहतक रोड़ स्थित वार्ड नंबर-2 कम्युनिटी सेंटर पहुंची। संकल्प यात्रा के खरखौदा शहर के वार्ड नंबर- 15 में पहुंचने पर जनसंवाद कार्यक्रम की मुख्यातिथि जिला परिषद की चेयरपर्सन मोनिका दहिया व शहरवासियों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया।