खरखौदा: खरखौदा जागृति स्थल पर आयोजित हुआ जनसंवाद कार्यक्रम, सांसद रमेश कौशिक ने सुनी लोगों की समस्याएं
विकसित भारत संकल्प यात्रा बुधवार को खरखौदा के जागृति स्थल तथा वार्ड नंबर-9 स्थित कम्युनिटी सेंटर पहुंची। जागृति स्थल पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्यातिथि सांसद रमेश कौशिक ने किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और मौके पर ही उनका समाधान करते हुए अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए।