रायपुर रानी: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रायपुर रानी में अलग-अलग स्थानों पर किया गया भंडारों का आयोजन
रायपुर रानी में अलग-अलग स्थानों पर अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भंडारों का आयोजन किया गया। रायपुर रानी के गांव समलेहड़ी, बडोना कलां, हरिपुर, खेड़ी, गढ़ी व अन्य स्थानों पर राम भक्तों के द्वारा भंडारों का आयोजन किया गया और लड्डू बांटे गए। इसके साथ ही निजी संस्थानों में भी विभिन्न कार्यकर्मों का आयोजन हुआ और पूरा रायपुर रानी जय श्रीराम के नाम से गूंज उठा।