राहतगढ़: शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नशामुक्त भारत महाभियान; छात्राओं ने ली नशामुक्त रहने की शपथ
बुधवार दोपहर 2 बजे प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान कार्यक्रम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राहतगढ़ में आयोजित किया गया। सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी नीलम दीदी ने कहा कि नशा केवल शरीर को ही नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि व्यक्ति की सोच, व्यवहार, परिवार और भविष्य को भी प्रभावित करता