आज सुबह से ही नगर के बनेनीघाट शिवालय पर भक्तों का आना शुरू हो गया था,,जो करीब दोपहर 3 बजे तक चला,,भक्तों की इतनी भीड़ जिसे सैलाब कहे तो अतिशयोक्ति नही होगी,,हर शख्स बाबा विश्वनाथ के दर्शनों को आतुर था,,शाम चार बजे से बाबा विश्वनाथ की बारात बनेनीघाट शिवालय से शुरू की गई,,इस बार बारात में भगवान शिव जी का स्वरूप की जगह बाबा विश्वनाथ स्वयं पालकी में विराजमान थे।