Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
चोरी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
पटना
superfastnews900
एयर प्रेशर बॉल लीक से एडिट-5 में बढ़ा पानी, पालचरा में मची तबाही, एनएचपीसी के साथ चर्चा, क्या बोले ग्रामीण
Kullu, Kullu
| Sep 21, 2026
MORE NEWS
कुल्लू जिले के दूरदराज क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की ओर से आनी और निरमंड क्षेत्र में विशेष मेडिकल कैंप आयोजित किए जाएंगे। इन कैंपों में स्वास्थ्य जांच के साथ जरूरतमंद लोगों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। कैंपों के आयोजन और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजीत ठाकुर ने दी।
Kullu, Kullu | Sep 21, 2026
मार्कंडेय ऋषि जी का नया मंदिर काफी खूबसूरत दृश्य 🙏❤️
Kullu, Kullu | Sep 21, 2026
*दस दिवसीय कहानी लेखन कार्यशाला का समापन, विद्यार्थियों की कहानियों पर हुई विस्तृत चर्चा* आज दिनांक 21 सितंबर को राजकीय महाविद्यालय पनारसा के हिंदी विभाग द्वारा आयोजित दस दिवसीय कहानी लेखन कार्यशाला का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। दस दिनों तक चली इस कार्यशाला में विद्यार्थियों ने कहानी के तत्व, कथानक, पात्र-योजना और भाषा-शैली की बारीकियों को सीखा। आज समापन सत्र में विद्यार्थियों द्वारा लिखी गई कहानियों के अंतिम प्रारूप (Final Draft) पर विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान *पलक, सानिया, शेर सिंह, दीपा, रीना, राखी, नीलम, उर्मिला, सीमा ठाकुर, स्नेहा राणा, करण, कनक और सिया* की कहानियों पर विशेष रूप से विस्तृत चर्चा की गई। सभी विद्यार्थियों की कहानियों में सामाजिक सरोकार, मानवीय संवेदना और युवा दृष्टिकोण स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं समीक्षक के रूप में प्रसिद्ध साहित्यकार *डॉ. दयानंद गौतम* ने सभी कहानियों की गहन समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक कहानी की खूबियों और सुधार के बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। डॉ. गौतम ने कहा कि इन युवा लेखकों में अपार संभावनाएं हैं और निरंतर अभ्यास से ये भविष्य के सशक्त कहानीकार बन सकते हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहानी लेखन की तकनीक और वर्तमान साहित्यिक परिदृश्य पर भी अपना सारगर्भित वक्तव्य दिया।
Kullu, Kullu | Sep 21, 2026
सलाम है आनी पुलिस को, जिस तरह आज ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए पुलिस जवान सड़क पर उतरकर अपनी जिम्मेदारी निभाते नजर आए, वह काबिले-तारीफ है। 👏 व्यवस्था और लोगों की सुरक्षा के लिए ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस जवानों को सलाम। 🙏
Kullu, Kullu | Sep 21, 2026
सड़कों की बदहाली पर मंगलौर भाजपा मंडल का हल्लाबोल, PWD कार्यालय का घेराव विधायक सुरेंद्र शौरी बोले—80% से अधिक बस रूट प्रभावित, 44 करोड़ की केंद्रीय राशि के बावजूद सड़कें बदहाल
Kullu, Kullu | Sep 21, 2026
“Skills Beyond Degrees” विषय पर एक दिवसीय विशेष व्याख्यान आयोजित Kullu Times जे.एल.एन. राजकीय महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) के समाजशास्त्र विभाग द्वारा “Skills Beyond Degrees: Building Employability, Entrepreneurship and Social Confidence among Students” विषय पर एक दिवसीय विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ललिता शर्मा, पूर्व प्रशिक्षक, हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम (HPKVN) ने बतौर विशेषज्ञ वक्ता विद्यार्थियों को संबोधित किया। अपने व्यापक प्रशिक्षण एवं विशेषज्ञता के अनुभव के आधार पर ललिता शर्मा ने विद्यार्थियों से रोजगारपरक कौशल, उद्यमिता, व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सामाजिक व्यवहार सहित विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर संवाद किया। उन्होंने बदलते रोजगार परिदृश्य में केवल शैक्षणिक डिग्री के बजाय व्यावहारिक एवं जीवनोपयोगी कौशल विकसित करने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।उन्होंने विद्यार्थियों को करियर के विभिन्न अवसरों की पहचान करने, अपनी क्षमताओं को विकसित करने तथा उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उनके व्यावहारिक अनुभवों एवं संवादात्मक शैली ने विद्यार्थियों को विषय से जोड़ते हुए उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा तथा उन्हें शिक्षा, कौशल और रोजगार के बीच संबंध को समझने और अपने व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक विकास की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिला।
Kullu, Kullu | Sep 21, 2026
एडीम अध्यक्षता में आकांक्षी ब्लॉक की बैठक, अधिक स्वास्थ्य शिविर लगाने पर बल Kullu Times एडीम कुल्लू सुरजीत सिंह राठौर की अध्यक्षता में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत कुल्लू जिला के निरमंड ब्लॉक के आकांक्षी ब्लॉक के रूप हो रहे कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।एडीम निर्देश दिए कि जिन इंडिकेटर पर अभी भी कमजोर प्रदर्शन है उन्हें तुरंत सुधारने की की आवश्यकता है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने पर बल दिया ताकि दूर दराज के लोगों को इसका उचित लाभ मिल सके। बैठक में बताया गया कि आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम 2023 में शुरू किया गया था। इस कार्यक्रम के लिए जिला के निरमंड ब्लॉक को चिन्हित किया गया था। जिला के निरमंड ब्लॉक को आकांक्षी ब्लॉक के रूप में गत वर्ष देश भर में बेहतर कार्य करने की उपलब्धि दर्ज की है । इस कार्यक्रम में आकांक्षी ब्लॉक निरमंड तथा जिला अधिकारियों ने निर्धारित लक्ष्य पर 6 में से चार इंडिकेटर पर शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करते हुए अपने लक्ष्य को पूरा किया है।बैठक में स्वास्थ्य, कृषि, बागवानी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। --
Kullu, Kullu | Sep 21, 2026
रोटरी क्लब मनाली की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनाली में अंतरराष्ट्रीय शांति एवं अहिंसा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में एसडीएम मनाली गुंजीत सिंह चीमा ने कक्षा 11वीं और 12वीं के 250 से अधिक विद्यार्थियों को शांति और अहिंसा के महत्व के बारे में जागरूक किया, पुरी जानकारी दे रही रोटरी क्लब मनाली अध्यक्ष मीनाक्षी केस्टलीनों
Kullu, Kullu | Sep 21, 2026