बेरो: चांन्हो से देवघर के लिए श्रद्धालुओं से भरी दो बसें रवाना, ‘बोल बम’ से गूंजा बिजुपाड़ा
Bero, Ranchi | Aug 17, 2026 चांन्हो: सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन के लिए बिजुपाड़ा चौक से श्रद्धालुओं से भरी दो बसें देवघर के लिए रवाना हुईं। भाजपा नेता सन्नी टोप्पो ने फीता काटकर बसों को रवाना किया। इस दौरान ‘बोल बम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से पूरा चौक गूंज उठा। मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।