लखीसराय: लखीसराय में अग्निशमन सेवा सप्ताह के दूसरे दिन प्रभात फेरी एवं मॉक ड्रिल का आयोजन
14 से 20 अप्रैल तक चल रहे अग्निशमन सेवा सप्ताह के दूसरे दिन बुधवार को लखीसराय में प्रभात फेरी एवं मोकालीन का आयोजन हुआ. अपराह्न 3:06 बजे प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के मुताबिक मध्य विद्यालय किऊल बस्ती से प्रभाव फेरी निकल गई. इधर जिले के आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों में अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया.