समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 1490,
दिनांक 24/9/2026,
================
जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० की अध्यक्षता में जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र कटिहार से संचालित योजनाओं की बेहतर प्रदर्शन के लिए वीडियो कन्वेंशन के माध्यम से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन महानंदा सभागार पूर्णिया आयोजित किया गया।
जिसमें जिला स्तरीय पदाधिकारी क्रमशः जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस ,जिला योजना पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा के साथ-साथ डीआरसीसी के प्रबंधक एवं सभी सहायक प्रबंधक द्वारा भाग लिया गया।
इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रखंड स्तर से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं प्रखंडों के माध्यमिक शिक्षा के समन्वय उपस्थित थे ।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र से संचालित योजनाओं को विशेष कर स्वयं सहायता भत्ता योजना की स्थिति पर चिंता जताते हुए सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी से इस योजना के पात्र लाभुकों को गंभीरता से लेने की बात कही गई ।
बैठक में उपस्थित जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के प्रबंधन द्वारा बताया गया कि आगामी 26 सितंबर 2026 से प्रखंड बार सभी प्रखंडों में निर्धारित तिथि को प्रखंड स्तर पर सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं, सभी विकास मित्र एवं सभी शिक्षा सेवक एवं शिक्षा सेवक तालिमी मरकज के शिक्षा सेवकों को इस योजना के लाभों के लिए आवश्यक पात्रता के बारे में विस्तार से बताएं जाएगा ।
सभी आंगनबाड़ी सेविका विकास मित्र एवं शिक्षा सेवकों को अपने-अपने पोषक क्षेत्र में इस योजना के पात्र लाभुकों का गहन सर्वे करने हेतु एक सर्वे पत्र उपलब्ध कराया जाएगा।
जिसे आगामी एक सप्ताह में सभी संबंधित द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में सर्वे करने के उपरांत पत्र लाभुकों की सूची अपने प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के माध्यम से जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र कार्यालय में जमा करने हेतु निर्देशित किया गया।
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Sep 24, 2026