तेंदूखेड़ा: सैलवाड़ा के ग्रामीणों ने बाउंडओवर की कार्रवाई का किया विरोध, पेशी की जगह दिया जवाब
तेंदूखेड़ा सेल्वाड़ा गांव के कुछ ग्रामीणों के खिलाफ की गई बाउंडओवर की कार्रवाई का मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। ग्रामीणों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए इसे भेदभावपूर्ण बताया है। निर्धारित पेशी में उपस्थित होने के बजाय ग्रामीणों ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारी के समक्ष अपना जवाब प्रस्तुत किया।