देवबंद: देवबंद में ब्राह्मण समाज ने अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में आईएएस अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की, राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा
मध्य प्रदेश में तैनात एक आईएएस अधिकारी द्वारा कथित रूप से ब्राह्मण समाज की महिलाओं को लेकर की गई अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में ब्राह्मण समाज में रोष व्याप्त है।देवबंद में समाज के लोगों ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन भेजकर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।