दूसरों को B-टीम बताने वालों से चन्द्रशेखर आजाद के सीधे सवाल!
मध्यप्रदेश में सपा 70 सीटों पर क्यों लड़ी? उत्तराखंड में 54 सीटों पर क्यों चुनाव लड़ा? जम्मू में 20 सीटों पर क्यों उतरी? बंगाल में कांग्रेस और ममता बनर्जी आमने-सामने क्यों लड़े?
दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अलग-अलग चुनाव क्यों लड़ा?लोकल चुनावों में अलग रणनीति क्यों अपनाई? सहारनपुर में साथ बैठकर प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों की?
नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद ने ये सवाल उन लोगों से पूछे हैं, जो आजाद समाज पार्टी और AIMIM पर B-टीम होने का आरोप लगाते हैं।
सवाल सीधा है—अगर अलग-अलग चुनाव लड़ना गठबंधन तोड़ना नहीं है,तो फिर चन्द्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी पर B-टीम का ठप्पा क्यों?
राजनीति में दोहरा मापदंड आखिर कब तक चलेगा? गठबंधन में रहते हुए अलग चुनाव लड़ना एक दल का अधिकार है,तो दूसरे दलों के लिए वही बात आरोप का आधार कैसे बन जाती है?
अब उत्तर प्रदेश की राजनीति में नए समीकरणों और नए गठबंधनों की चर्चा तेज है।चन्द्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व में प्रस्तावित सामाजिक परिवर्तन मोर्चा को लेकर भी सियासी बहस शुरू हो गई है।
अब देखना होगा कि यह मोर्चा यूपी की राजनीति में क्या भूमिका निभाता है और दूसरे दल इन सवालों का क्या जवाब देते हैं।
#ChandrashekharAzad #AsaduddinOwaisi #AIMIM #SamajwadiParty #UPPolitics #SocialChangeFront