देसूरी: देसूरी व रणकपुर में जंगल की पहाड़ियों में लगी आग, दुर्गम क्षेत्र में तीन दिन से जारी आग बुझाने में 15 सदस्यीय टीम जुटी
Desuri, Pali | Apr 1, 2025 देसूरी वन्यजीव अभयारण्य की पहाड़ियों में मंगलवार शाम 7.30 बजे भीषण आग लग गई । वही नाल घाट से जुड़े बड़े पहाड़ों पर आग तेजी से फैल रही है। वन विभाग ने आग पर काबू पाने के लिए 15 सदस्यों की विशेष टीम तैनात की है। टीम लगातार आग के फैलाव को रोकने का प्रयास कर रही है। पहाड़ों के दुर्गम इलाकों तक पहुंचना मुश्किल होने के कारण आग को नियंत्रित करना बड़ी चुनौती बन गया।