देसूरी: घाणेराव में देलवाड़ा चामुंडा माता के दो दिवसीय मेले का समापन, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
Desuri, Pali | Apr 2, 2025 घाणेराव कस्बे में देलवाड़ा चामुंडा माताजी का भव्य मेला बुधवार शाम 10 बजे धूमधाम से समापन हो गया। मेले के लिए मैदान को विशाल मंडप, टेंट, तोरण द्वार और आकर्षक लाइट डेकोरेशन से सजाया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बन गया।मेले में पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री और बाली विधायक पुष्पेंद्रसिंह राणावत विशेष रूप से शामिल हुए। साथ ही, संत कई संत ने भी शिरकत की।