देसूरी: देसूरी के खोखर माता की पहाड़ियों में लेपर्ड के लिए पिंजरा लगाया गया, वृद्ध लेपर्ड के पैर में चोट, वन विभाग रेस्क्यू में जुटा
Desuri, Pali | Apr 3, 2025 देसूरी उपखंड क्षेत्र की आना गांव की खोखर माता की पहाड़ियों में गुरुवार शाम 5.30 बजे एक घायल लेपर्ड दिखाई दिया है। पशुपालकों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। क्षेत्रीय वन अधिकारी कान सिंह देवासी ने बताया कि लेपर्ड के अगले पैर में गंभीर चोट है। लेपर्ड वृद्ध अवस्था में है। वन विभाग की टीम ने उसके उपचार के लिए रेस्क्यू करने का प्रयास शुरू कर दिया है।