देसूरी: सादड़ी में खुदा की इबादत में एक साथ झुके हजारों सिर, मुस्लिम समुदाय ने ईद-उल-फितर मनाया और एक-दूसरे को दी मुबारकबाद
Desuri, Pali | Mar 31, 2025 सादड़ी ओर देसूरी व घाणेराव में सोमवार शाम 6 बजे ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।घाणेराव में पेश इमाम अयूब नकबंदी की अगुवाई में स्थानीय ईदगाह में विशेष नमाज अदा की गई।इस अवसर पर सादड़ी और देसूरी क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के लोग भी शामिल हुए, जहां सभी ने एक साथ अल्लाह की इबादत की। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी