इंदरगढ़: ग्राम बरा के सिद्ध मंदिर पर विधायक ने 42 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन व लोकार्पण किया
ग्राम पंचायत चकबैना अंतर्गत ग्राम बरा स्थित सिद्ध बाबा मंदिर पर आज बुधवार 5 बजे 42 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण सेवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल ने संतों की उपस्थिति में किया। इनमें घाट निर्माण 35 लाख, प्रवेश द्वार 3 लाख और सीसी रोड 4.50 लाख की लागत से बनेंगे। विधायक ने सर्वप्रथम मंदिर में दर्शन कर संतों का आशीर्वाद लिया।