4.05 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, कुंडेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
सवाई माधोपुर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कुंडेरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4.05 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्मैक बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार कुंडेरा-भदलाव रोड पर नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से 4.05 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान दीपाराम पुत्र बतीलाल माली (32), निवासी रामसरा, थाना सपोटरा, जिला करौली के रूप में हुई। पुलिस आरोपी से स्मैक की खरीद-फरोख्त, सप्लाई के स्रोत और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी आईपीएस के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह एवं वृत्ताधिकारी राजेन्द्र मीणा के सुपरविजन तथा थाना प्रभारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल रामेश्वर सहित कांस्टेबल जितेन्द्र, सुरेश स्वामी, संजय और चालक लखपत राज शामिल रहे।
#hilightsfollowers #followersreels #followersnonfollowers #NewsUpdate #updatechallenge #highlight Amita Meena Journalist News57 SP Sawaimadhopur Sp Gangapurcity