पुलिस थाना खंडार पर Y-CLG एवं सुरक्षा सखियों, ग्राम रक्षक, पुलिस मित्र तथा अन्य प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित।
सुश्री ज्यैष्ठा मैत्रेयी जिला पुलिस अधीक्षक ने आमजन से संवाद कर सुनी समस्याएं।
अपराध नियंत्रण एवं महिला सुरक्षा, महिला अत्याचार, आवाज उठाने तथा अन्य समस्याओं को लेकर चर्चा की एवं अधिकारियों को समस्याओं के समाधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
साथ ही जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति, अपराध की प्रवृत्तियों, महिला एवं बाल सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, नशे की रोकथाम हेतु आमजन की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को निस्तारण हेतु दिशा-निर्देश देकर आमजन को पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
मीटिंग में श्री रामधन RPS वृत्ताधिकारी ग्रामीण, श्री लक्ष्मण सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी खंडार व श्री बनीसिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी बहरावंडा कलां रहे मौजूद।