कोल: पुलिस लाइन में SSP ने पुलिस भर्ती के अभिलेखों की संवीक्षा की, शारीरिक मानक परीक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा
Koil, Aligarh | Apr 22, 2025 एसएसपी संजीव सुमन के द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित पुलिस अस्पताल में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी सीधी भर्ती 2023 में अभ्यर्थियों के अभिलेखों की संवीक्षा तथा शारीरिक मानक परीक्षण प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया।प्रक्रिया में लगे अधिकारियों व कर्मचारीयो से वार्ता की गई व सुचिता को बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।