#बहादुर_की_खतरनाक_वाली_बेइज्जती!
"तेरी जमानत जप्त होगी, अबके लड़ लियो मामा (विधायक बहादुर कोली).. इसने अति कर राखी है.. ये हमारी औकात की बात करें.. हमारी औकात इतनी है कि चट्टू के मारे पटक जायेगो यहां से.. चट्टू के मारे लाल करके भेजेंगे यहां से.."
- सोशल मीडिया पर आक्रोशित ग्रामीणों का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो जन्माष्टमी के अवसर पर वैर के धरसोनी में आयोजित दंगल प्रतियोगता के दौरान का है। हांलाकि "भरतपुर अभी अभी" वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि विधायक बहादुर सिंह कोली जब दंगल कार्यक्रम के मंच पर मौजूद थे, उसी दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने विधायक को जमकर खरी खोटी सुनाते हुए लताड़ लगाई।