घाघरा: घाघरा चांदनी चौक छठ नगर में छठ पूजा समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित हुई
Ghaghra, Gumla | Oct 7, 2025 छठ नगर चांदनी चौक घाघरा में छठ पूजा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी छठ पर्व की तैयारी एवं आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सदस्यों ने निर्णय लिया कि इस वर्ष भी छठ पूजा का आयोजन पूर्व की भांति भव्य रूप से किया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि समिति की पुरानी कमेटी को यथावत रखा जाएगा