घाघरा: गुनिया गांव में बारिश से दो भाइयों का घर क्षतिग्रस्त, पीड़ितों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की
Ghaghra, Gumla | Oct 6, 2025 घाघरा थाना क्षेत्र के गुनिया गांव में बारिश के कारण दो भाइयों का घर क्षतिग्रस्त हो गया। इस संबंध में पीड़ित बालो साहू ने बताया की बीते रविवार को हो रही बारिश के कारण घर का दिवाल पानी के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे घर के छप्पर टूट कर गिर गया।घर का एक दीवाल होने के कारण बगल में बने छोटे भाई टीरा साहू का घर भी क्षतिग्रस्त हो गया।