घाघरा: झानद और बॉक्साइट माइन्स रैयत मजदूर समिति के सदस्यों ने सेरंगदाग बॉक्साइट क्षेत्र का दौरा किया
Ghaghra, Gumla | Oct 6, 2025 झारखंड नवनिर्माण दल व बॉक्साइट माइन्स रैयत मजदूर समिति द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के प्रभारी सह झारखंड नवनिर्माण दल के केंद्रीय संयोजक विजय सिंह ने समिति के सदस्यों के साथ बॉक्साइट माइन्स क्षेत्र सेरेंगदाग के गांव का दौरा कर पूरी तरह जर्जर हो चुके सड़क का मुआयना किया।वहीं प्रभावित गांवों के लोगों से बातचीत भी की।