घाघरा: देवाकी के पास सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल, प्राथमिक उपचार के बाद गुमला भेजा गया
Ghaghra, Gumla | Oct 7, 2025 घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी के समीप मोटरसाइकिल से गिरकर युवक रांची निवासी अभिनव किस्पोट्टा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया ।जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु उसे गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया।