घाघरा: घाघरा ब्लॉक परिसर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा विभागीय मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन
Ghaghra, Gumla | Oct 7, 2025 घाघरा प्रखंड परिसर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, गुमला द्वारा विभागीय मेला एवं प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से आम जनता को सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की सटीक जानकारी मिलती है।