मकेर: बाढ़ राहत वितरण के दौरान पिस्टल दिखाने पर मकेर थाना अध्यक्ष संग्राम कुमार सिंह निलंबित
Maker, Saran | Oct 5, 2026 मकेर बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान आम लोगों के बीच पिस्तौल तान देने का वीडियो वायरल होने के बाद सारण एसएसपी रौशन कुमार ने मेकर थाना अध्यक्ष संग्राम कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। रविवार की देर रात जारी प्रेस विज्ञप्ति में पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र सारण निर्धारित किया गया है।