🚒 पदोन्नति प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का सफल समापन 🚒
पुलिस संचार प्रशिक्षण केन्द्र, सहस्रधारा रोड, देहरादून में अग्निशमन एवं आपात सेवा के 06 अग्निशमन द्वितीय अधिकारी (FSSO) एवं 40 लीडिंग फायरमैन सहित 46 प्रशिक्षणार्थियों के पदोन्नति प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का समापन एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अग्निशमन एवं आपात सेवा, पुलिस अधीक्षक, संचार प्रशिक्षण केन्द्र, उपनिदेशक (तकनीकी), मुख्य अग्निशमन अधिकारी, देहरादून एवं प्रशिक्षण केन्द्र के अधिकारी व स्टाफ उपस्थित रहे।
प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को Best Cadet एवं Best Discipline से सम्मानित किया गया। अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को बढ़ी हुई जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने, नेतृत्व क्षमता एवं अनुशासन के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।
🔥 दक्षता, अनुशासन और नेतृत्व के साथ बेहतर आपात सेवा की ओर एक कदम। 🚒
#uttarakhandfireservice
#firefighter
#training
#uttarakhand
Dehradun, Dehradun | Oct 5, 2026