चमोली के पीपलकोटी में रोड शो के दौरान दिखा मुख्यमंत्री धामी का आत्मीय अंदाज।
जनपद चमोली पीपलकोटी में आयोजित रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहज और संवेदनशील रूप देखने को मिला। रोड शो के बीच सड़क किनारे खड़ी एक नन्ही बच्ची को देखकर मुख्यमंत्री ने अपना काफिला रुकवाया और बच्ची को स्नेहपूर्वक अपनी गोद में उठा लिया। इस दौरान उन्होंने बच्ची को दुलार किया और अचानक उसे चॉकलेट भेंट कर उसका उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री के इस आत्मीय व्यवहार को देखकर वहां मौजूद स्थानीय लोग और समर्थक भी भावुक नजर आए। सोशल मीडिया पर इस पल का वीडियो तेजी से साझा किया जा रहा है।