सरयू नदी किनारे गिरे घायल व्यक्ति का सफल रेस्क्यू, फायर विभाग ने बचाई जान।
बागेश्वर के तुनेरा क्षेत्र में 17 नवंबर की रात सरयू नदी किनारे गिरे एक घायल व्यक्ति को फायर विभाग और पुलिस की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना मिलते ही प्रभारी अधिकारी FSSO दिनेश चंद पाठक के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घने अंधेरे और दुर्गम रास्तों के बावजूद टीम ने कोतवाली पुलिस के सहयोग से घायल को बाहर निकाला और विभागीय वाहन से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
घायल व्यक्ति की पहचान तहसील रोड, ज्वालाकी वार्ड (बागेश्वर) निवासी 38 वर्षीय हरि ओम सिंह के रूप में हुई है। इस सफल रेस्क्यू अभियान में सचिन सेमवाल, केदार सिंह, जगदीश सिंह, चंद्र प्रकाश, अंजुल पांडे, प्रकाश राम, सूर्य प्रकाश और दीपक दानू ने मुख्य भूमिका निभाई।