जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं 79 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
हरदोई। कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को आयोजित जनसुनवाई में जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 79 शिकायतें प्राप्त हुईं।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में आने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान कराया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दीपाली भार्गव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Bilgram, Hardoi | Jul 10, 2026