सीएम हेल्पलाइन पर ग्रामीणों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देश पर नरवर तहसील के ग्राम थरखेड़ा में संचालित खदान और क्रेशर प्लांट पर बड़ी कार्रवाई की गई है।
ग्राम थरखेड़ा में संचालित 'कृष्णाआश्रय माईन्स एण्ड मिनरलर्स' के क्रेशर द्वारा मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की शर्तों का उल्लंघन करने और धूल उड़ने की शिकायत पर संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए क्रेशर संचालन को तत्काल प्रभाव से बंद कराकर सील कर दिया।
इसके अलावा, मौके पर एम-सैण्ड का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर एक डम्पर को जब्त कर अमोलपठा पुलिस चौकी की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है।
मामले में नियमों के उल्लंघन पर क्रेशर संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी कर खनिज नियमों के तहत आगे की कार्यवाही प्रस्तावित की गई है।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Collector Shivpuri
#shivpuri
34 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Jul 23, 2026