बिजावर: बिजावर के ग्राम भैरा में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने साथियों के साथ मनाया दशहरा
बिजावर के ग्राम पंचायत भैरा में गुरुवार शाम 4 बजे यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने अपने साथियों के साथ दशहरा का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं और खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम के दौरान आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया।