देवबंद: हत्या के प्रयास के मामले में 3 वांछित गिरफ्तार, नागल पुलिस ने दिल्ली से किया दबोचा
नागल थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को शनिवार दोपहर दो बजे दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को कीर्ति नगर स्थित लक्कड़ मंडी की बिल्डिंग से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, 2 जून 2026 को विवाद के दौरान आरोपियों समेत अन्य लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव किया था।