खींवसर: जिला कलक्टर ने खींवसर में पीएम श्री विद्यालय का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
नागौर जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने खींवसर ब्लॉक के एकमात्र पीएम श्री चयनित विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीबीईओ मालाराम हुड्डा ने बताया कि पीएम श्री योजना अंतर्गत खींवसर ब्लॉक से एकमात्र विद्यालय जयराम गीतादेवी बेनीवाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पांचलासिद्धा का चयन हुआ है जिसका जिला कलक्टर ने औचक निरीक्षण कर विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट देखी।