बागपत: मीतली में घर से बुलवाकर बीबीए के छात्र के साथ मारपीट, पीड़ित ने कोतवाली बागपत पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
Baghpat, Bagpat | May 18, 2025 रविवार को करीब एक बजे मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली बागपत क्षेत्र के मीतली गांव निवासी जतिन के मुताबिक वह बीबीए का छात्र है। गांव के ही एक युवक उसे घर से बुलाकर ले गया था। आरोप है कि उसी दौरान एक युवक ने अपने तीन-चार साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। मारपीट में वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। आनन फानन में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया।