बागपत: निवाड़ा में भारतीय सेना के सम्मान में BJP महिला मोर्चा ने तिरंगा यात्रा निकाली, भारत माता की जय के लगाए नारे
Baghpat, Bagpat | May 18, 2025 भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा ने रविवार को करीब तीन बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष लता सिसोदिया के नेतृत्व में निवाड़ा गांव में भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा निवाड़ा से शुरू होकर सोनीपत मोड़ से होते हुए शिव मन्दिर पर समापन हुई।