बागपत: मीतली में घर में घुसकर गाली-गलौच करते हुए एक महिला पर किया जानलेवा हमला, पीड़िता ने कोतवाली बागपत पर दी तहरीर
Baghpat, Bagpat | May 18, 2025 रविवार को करीब दो बजे मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली बागपत क्षेत्र के मीतली गांव निवासी घायल समा पत्नी रोजूद्दीन ने कोतवाली पर तहरीर देते हुए बताया कि वह घर पर अकेली थी। उसी दौरान एक परिवार की एक युवती सहित चार सदस्यों ने जबरदस्ती घर में घुसकर गाली-गलौच करते हुए उसपर जानलेवा हमला किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। हमलें में वह घायल हो गई।