बागपत: बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने घरेलू विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया
Baghpat, Bagpat | May 18, 2025 रविवार को करीब सवा दो बजे मिली जानकारी के अनुसार बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने घरेलू विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। युवक की हालत बिगड़ने पर स्वजन को घटना का पता चला। स्वजन ने युवक को जिला अस्पताल बागपत में भर्ती कराया, जहां पर युवक का उपचार चल रहा है। बड़ौत कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।