श्री नीलम देवी पीजी कॉलेज में बीएड सत्र 2026-28 के प्रशिक्षण का शुभारंभ
प्रशिक्षुओं को अनुशासन, नियमितता और समर्पण के साथ अध्ययन करने की दी गई सीख
✍️शकील खान👇
15 सितम्बर, 2026।
श्री नीलम देवी पीजी कॉलेज, बैरिया के सभागार में बीएड सत्र 2026-28 के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के प्रशिक्षण के शुभारंभ एवं परिचय सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षु विद्यार्थियों को बीएड प्रशिक्षण की रूपरेखा, अनुशासन, शिक्षण के उद्देश्यों तथा शिक्षक के दायित्वों से परिचित कराना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय सिंह ने शिक्षा के उद्देश्यों और शिक्षक की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने प्रशिक्षु विद्यार्थियों से प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन, नियमितता और पूर्ण समर्पण के साथ अध्ययन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रो. हरिकंचन सिंह, एचओडी, डॉ. सुदिष्ट मिश्रा सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं प्रशिक्षक मौजूद रहे। अतिथियों एवं शिक्षकों ने बीएड प्रशिक्षण के महत्व तथा एक आदर्श शिक्षक के दायित्वों के बारे में विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी।
कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन सोनू मैम ने किया। वहीं राकेश सिंह ने आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकगण एवं प्रशिक्षुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। प्रशिक्षण के शुभारंभ को लेकर नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं में उत्साह और उमंग देखने को मिली।
#Ballia #Bairia #NeelamDeviPGCollege #BEd #BEd2026 #BEdTraining #EducationNews #CollegeNews #BalliaNews #BairiaNews #TeacherTraining #StudentNews #UttarPradeshNews #बलिया #बैरिया #नीलमदेवीपीजीकॉलेज #बीएड #शिक्षासमाचार #बलिया24न्यूज़