बारां के सारथल पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,
3.28 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
बारां। जिले में मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत सारथल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3.28 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की।
बारां एसपी अभिषेक अंदासु के निर्देशन में दो दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान की गई इस कार्रवाई में रुशिराम पुत्र कान्हा उर्फ कन्हैयालाल (35), निवासी कलमोदिया को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#BreakingNews #BaranNews #SarthalPolice #BaranPolice #राजस्थान_पुलिस
Sangod, Kota | Nov 24, 2026