राजगढ़ ब्यूटी पार्लर का cctv ने खोला राज....
वीडियो वायरल,पानी कैम्पर में मिलाकर बेटियों को आखिर क्या पिलाता था संचालक ?
राजगढ़ में एक ब्यूटी पार्लर से जुड़ा मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कथित तौर पर पार्लर के पीने के पानी में कुछ मिलाता हुआ दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि वह पिछले कई दिनों से ऐसा कर रहा था।
जानकारी के अनुसार, पार्लर में काम करने वाली युवतियों को पहले से इस पर शक था। इसी वजह से वे उस कैंपर का पानी नहीं पी रही थीं और कथित तौर पर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए नजर रख रही थीं। आखिरकार उन्होंने उसका वीडियो बना लिया, जिसके बाद मामला सामने आया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
हालांकि हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहे क्यों कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि पानी में क्या मिलाया गया था। इसकी पुष्टि केवल पुलिस जांच और फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा बेहद गंभीर मामला होगा और दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
बहन-बेटियों की सुरक्षा से बड़ा कोई मुद्दा नहीं। अगर कोई उनकी सुरक्षा और विश्वास से खिलवाड़ करता है, तो उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई होनी ही चाहिए।
#राजगढ़