विद्या नगर में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में की गोद भराई और अन्नप्राशन
भिवानी, 5 अक्टूबर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विद्या नगर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, किशोरियों और महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान गोद भराई और अन्नप्राशन की रस्म कराई गई। कार्यक्रम में स्वस्थ मां, स्वस्थ बच्चा और स्वस्थ परिवार का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सुपरवाइजर प्रगति ने महिलाओं को जानकारी देते हुए कहा कि स्वस्थ मां के साथ बच्चा भी स्वस्थ होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मां के स्वास्थ्य पर ही बच्चे का स्वास्थ्य निर्भर है। ऐसे में गर्भवती या नवजात बच्चे की मां को पौष्टिïक आहार व भोजन लेना चाहिए।
उन्होंने गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक और संतुलित आहार लेने तथा बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोषण पर विशेष ध्यान देने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि मोटा अनाज, दाल, हरी सब्जी सेहत के लिए लाभकारी होती है।