जिला पुलिस भिवानी का साईबर जागरूकता अभियान जारी, विद्यार्थियों को OTP, PIN एवं CVV की सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
*“STOP–THINK–TAKE ACTION” थीम के तहत साईबर अपराधों से बचाव के लिए चलाया जा रहा जागरूकता अभियान।*
पुलिस अधीक्षक भिवानी मयंक मिश्रा, IPS के निर्देशानुसार जिला पुलिस भिवानी द्वारा अक्टूबर माह को राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह (National Cybersecurity Awareness Month) के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा स्कूल-कॉलेजों, बाजारों एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
अभियान की थीम “STOP–THINK–TAKE ACTION” रखी गई है। अभियान के तहत आज निर्धारित विषय “OTP, PIN एवं CVV Safety” के संबंध में थाना साईबर क्राईम भिवानी के विष्णु कुमार ने अपनी टीम के साथ ABM सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गुजरानी में विद्यार्थियों को साईबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस टीम द्वारा विद्यार्थियों को बताया गया कि OTP, ATM PIN, UPI PIN, CVV, बैंक पासवर्ड एवं अन्य गोपनीय बैंकिंग जानकारी किसी भी व्यक्ति के साथ साझा न करें। बैंक या सरकारी विभाग का अधिकारी बनकर फोन करने वाला व्यक्ति यदि OTP, PIN या CVV मांगे तो ऐसी जानकारी बिल्कुल न दें।
विद्यार्थियों को यह भी समझाया गया कि बैंक कर्मचारी, पुलिस अधिकारी या कोई सरकारी अधिकारी फोन पर OTP, PIN या CVV नहीं मांगता। किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर लिंक पर क्लिक करने, संदिग्ध ऐप डाउनलोड करने अथवा स्क्रीन शेयर करने से भी बचें।
जिला पुलिस भिवानी ने आमजन से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं और तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें। समय पर की गई शिकायत से ठगी की राशि को आगे ट्रांसफर होने से रोकने तथा उसकी रिकवरी के प्रयासों में मदद मिल सकती है।
पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।