रीवा के द्वारिका नगर में सड़क निर्माण की तस्वीरों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली और निर्माण गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मौके पर पानी भरे होने के बावजूद सड़क निर्माण किए जाने का आरोप है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बेस और निर्माण की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं रही, तो सड़क कुछ समय बाद खराब हो सकती है। खास बात यह है कि यह मार्ग पीटीएस से अमहिया पीके स्कूल को जोड़ता है और यहां दिनभर लोगों व वाहनों की आवाजाही रहती है। अब सवाल है कि निर्माण से पहले बेस, ड्रेनेज, सामग्री और निर्धारित मानकों की जांच हुई या नहीं। नगर निगम से मौके का निरीक्षण और गुणवत्ता जांच की मांग उठ रही है।#Rewa #RewaNews #RewaMunicipalCorporation #DwarkaNagar #RoadConstruction #RoadQuality #MunicipalCorporation #MPNews #MadhyaPradesh #BreakingNews #RewaBreaking #DevelopmentWork #RoadNews #रीवा #द्वारिकानगर #सड़कनिर्माण #नगरनिगम #सड़ककीगुणवत्ता #जनताकीसड़क #मध्यप्रदेश #ब्रेकिंगन्यूज
Madhya Pradesh, India | Sep 12, 2026